कोलता समाज का संभागीय चुनाव को लेकर सामाजिक भवन रायगढ़ में बैठक संपन्न

रायगढ़/कोलता समाज अपने समाज की विकास और व्यवस्थित सामाजिक आर्थिक गतिविधियों को लेकर सभी आंचलिक अधिकारियों,चुनाव प्रभारियों की उपस्थिति में संभागीय चुनाव को लेकर रायगढ़ के सामाजिक भवन बेलाडुला में आवश्यक बैठक संपन्न किया। जहां सभी के सहमति से आने वाले 24 सितंबर दिन रविवार को संभागीय चुनाव में पदाधिकारियों की गठन हेतु नामांकन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक, चुनाव 3 बजे से 5 बजे तक तथा चुनाव परिणाम चुनाव समाप्ति के बाद घोषणा की जाएगी।चुनाव में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव,कोषाध्यक्ष,महिला प्रतिनिधि की दो पद,युवा प्रतिनिधि एक पद,कर्मचारी प्रतिनिधि की एक पद हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए है।

जिनके लिए चुनाव अधिकारी गौरीशंकर बारीक,बैकुंठ नाथ गुप्ता पुसौर,प्रभात प्रधान रायगढ़ से होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest