रानू साहू की जमानत हाईकोर्ट से खारिज:22 जुलाई से जेल में बंद है निलंबित IAS; कोल स्कैम में ED ने किया था गिरफ्तार






छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दी। 7 जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था। इस पर आज आदेश जारी किया गया है।

निलंबित IAS रानू साहू कोल घोटाला मामले में जेल में हैं। ED के वकील ने कुछ और तथ्य रखने की बात कही थी। इसके बाद 8 जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी। इससे पहले लोअर कोर्ट ने रानू साहू की जमानत खारिज कर दी थी।

22 जुलाई 2023 को हुई थी रानू साहू की गिरफ्तारी

रानू साहू को ED ने 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। कोयला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास और दफ्तर में छापा मारा था। इसके बाद ईडी ने रानू साहू के घर छापा मारा था।

कोरबा कलेक्टर रहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप

ED लंबे समय से रानू साहू को पूछताछ के लिए बुला रही थी। ईडी ने आरोप लगाया था कि रानू साहू की संलिप्तता कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में थी। इसके अलावा इन पर आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप भी लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest