रिसोरा में स्व. लिंगराज पटेल जी की स्मृति में शीतल पेयजल(फ्रीजर) सेवा प्रारंभ


बरमकेला/सुवर्ण कुमार भोई/स्व. लिंगराज पटेल (सेवा निवृत्त शिक्षक एवं समाज सेवी)की पुण्य स्मृति में रिसोरा बाजार प्रांगण में 40 लीटर क्षमता का वाटर कूलर दिनांक 19/03/2024 मंगलवार को स्थापित किया गया।


उक्त वाटर कूलर का लोकार्पण रिसोरा के गणमान्यजनों एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्व. लिंगराज पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती सब्या पटेल के कर कमलों से हुआ। उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में स्व. पटेल जी की पुत्रियां श्रीमती यशोदा -दुर्योधन पटेल श्रीमती किरण- मनमोहन पटेल, पौत्र -पौत्री श्री दिनेश पटेल, प्रतीक,मन्नू, अनुपमा एवं शालू पटेल की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का प्रारंभ सरपंच श्री गुरूचरण प्रधान के यजमानी में पंडित सरोज मिश्रा द्वारा पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रीमती सब्या पटेल ने फीता काट कर वाटर कूलर का लोकार्पण किया ।
ज्ञातव्य हो कि स्व. लिंगराज पटेल शिक्षक होने के साथ ही प्रख्यात समाजसेवी रहे जिनके द्वारा शारदा महायज्ञ का आरंभ किया गया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर का भी सफल संचालन किया।


रिसोरा के गणमान्य नागरिक श्री भेदभंजन प्रधान ने स्व. पटेल को याद करते हुए समाज में उनके योगदान को स्मरणीय बताया। वाटर कूलर स्थापित करने में प्रमुख योगदान श्रीमती सब्या पटेल का रहा साथ में सरपंच श्री गुरूचरण प्रधान एवं अन्य ग्रामीण जनों ने भी यथा योग्य दान किया।


कार्यक्रम में पद्मपाद प्रधान, सुदामा प्रधान,दुर्बादल, गोरखनाथ, दीनबंधु महापात्र, वासुदेव वर्मा,हजारूलाल,किशोर प्रधान,अशोक बिशाल,टिकेश्वर मिश्रा, भीमराम प्रधान, नारायण नायक,मायाधर सोनवानी एवं सरोज बिशाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest