रायगढ़ के कोलता समाज संभागीय भवन में टोपीधर बेहरा ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़। कोलता समाज सम्भागीय भवन मैरिन ड्राइव बेलादुला रायगढ़ में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी टोपीधर बेहरा विकास खंड तमनार के मुख्य आतिथ्य में प्रात:8.30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्भागीय अध्यक्ष रत्थू गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति, शाखा एवं आंचलिक सभा रायगढ़ के पदाधिकारियों, जिले के वरिष्ठ समाजसेवी गण विशेष उल्लेखनीय विष्णु सेवक गुप्ता , जगदीश प्रधान, गोविन्द देहरी, राजेन्द्र खम्हारी सहित अन्यान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को खास बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बेहरा जी ने सम्भागीय भवन के मुख्य प्रवेशद्वार को भव्यता प्रदान करने का संकल्प लिया । कोलता समाज उनके इस योगदान के लिए ह्रदय से आभार प्रदर्शन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest