कोठीखोल महिमा आश्रम में सात दिवसीय एन एस एस शिविर का श्री गणेश हुआ

बरमकेला/ डोंगरीपाली/ ब्लॉक का अंतिम छोर एवं उड़ीसा सीमावर्ती साधु संतों की यज्ञ स्थली जिरानाला बिरनीपाली के पास स्थित महिमा आश्रम में शासकीय  हाई स्कूल लेंधरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ आज महिमा आश्रम प्रबंध समिति,जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारु सारथी,बिरनीपाली सरपंच एवं डोंगरीपाली थाना प्रभारी अजीत कुमार बेक की उपस्थिति में श्री गणेश हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना की इस टीम का नेतृत्व प्राचार्य राजकुमार पटेल,कार्यक्रम प्रभारी बी डी मिश्रा सह प्रभारी सरोज साहू कर रहे हैं जिनके साथ 39 बालिका एवं 15 छात्र सहभागिता निभा रहे हैं।

इस अवसर में आश्रम प्रबंध समिति अध्यक्ष भागीरथी भोई,सचिव श्रीकांत बांजी,जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारु सारथी,पांडवों प्रधान, धोबा प्रधान,बजरंग अग्रवाल,महेंद्र,सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest