बिरनीपाली में सरपंच प्रत्याशी चंद्रकांती साहू का पलड़ा भारी,जीत के प्रबल दावेदार

बरमकेला। आगामी पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत बिरनीपाली में सरपंच पद के प्रत्याशी चंद्रकांती साहू ग्रामीणों के बीच एक मजबूत और लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। उनके विकास कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता का भरोसेमंद नेत्री बना दिया है।

जनता का विश्वास और समर्थन

बता दें,चंद्रकांती साहू की ईमानदार सादगी छवि और सेवा भाव के कारण पंचायत के लोगों का उन पर पूरा भरोसा है। वे हमेशा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में पंचायत को शिक्षा, स्वच्छता, सड़क निर्माण और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

विकास योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार करना इनकी पहली कदम होता है।

चंद्रकांती साहू ने पिछली सरपंच जीत के बाद पंचायत के लिए कई ठोस योजनाओ के ऊपर काम किए एवं संकल्प बनाई हैं।

विश्वशांति महायज्ञ में एक अकेला कई के ऊपर भारी सहयोग करना एक साहसिक कदम,मंदिर में पुजारी के लिए जमीन की व्यवस्था करना।

शिक्षा को बढ़ावा देना – सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाना और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करना, उप स्वास्थ केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त करना ।

स्वच्छता अभियान – गाँव की सफाई और कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था लागू करना।

कृषि और रोजगार – किसानों को सहूलियतें देना,सड़क और जल व्यवस्था – पक्की सड़कों का निर्माण और हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना।

ग्रामीणों का उत्साह और समर्थन

ग्रामवासियों का कहना है कि चंद्रकांती साहू न केवल एक कर्मठ और ईमानदार नेत्री हैं, बल्कि वे अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध भी हैं। वे हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि पंचायत में उन्हें सबसे मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।

चुनाव में जीत की प्रबल संभावना

ग्राम पंचायत पंचायत में चंद्रकांती की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर वे सरपंच बनते हैं, तो पंचायत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता के कारण वे इस चुनाव में सबसे उपयुक्त उम्मीदवार साबित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest