अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही

सारंगढ़ /पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। दिनांक- 20.03.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम भिखमपुरा निवासी सुभाष कुर्रे अपने घर के पास खेत में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है जिस पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के ग्राम भिखमपुरा घटना स्थल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुभाष कुर्रे पिता शिवचरण कुर्रे ग्राम भिखमपुरा थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया जिसके कब्जे में दो सफेद कलर के 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक 05 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हरा रंग के 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाॅटल में भरा 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 27 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि मस्तराम कश्यप, प्र आर कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल व समस्त थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest