स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली में समर कैंप पार्ट 2 मे भारतीय भाषा प्रशिक्षण संपन्न

डोंगरीपाली, बरमकेला(सुवर्ण भोई,संपादक)



भारतीय भाषा ज्ञान हेतु समर कैंप का पार्ट 2 सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली सह माध्यमिक,प्राथमिक शाला विद्यालय के बैनर तले स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली परिसर में आयोजित किया गया था। जहां “हां मैने भी एक भारतीय भाषा सिखा”को सार्थक बनाते हुए 40 विद्यार्थियों ने उड़िया भाषाओं के प्रशिक्षित शिक्षकाओ के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते हुए *उड़िया*भाषा को प्राप्त किए।जहां सेजेस के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी की टीम,प्राथमिक विद्यालय प्रधानपाठक सुशांतो भोई,रासेयो नोडल डोलमणि मालाकार, मा.शा.प्रधानपाठिका सुषमा देहरी की व्यवस्थित निर्देशन में शिविर का आयोजन बेहद अच्छा रहा।शिविर के उड़िया भाषी शिक्षकाओ में सत्यवती प्रधान,मैथिली साहू,तपस्विनी भोई,ब्यूटी भोई,बनिता साहू ने छात्र छात्राओं को भाषा का ज्ञान हेतु शिक्षण का समग्र लिपि शिक्षा प्रदान कर सफल बनाए।उड़िया लिपि भाषा का शिक्षण देते हुए अंत में छात्र छात्राओं का परीक्षा लिया गया जहां सभी छात्र छात्राओं ने अच्छे अंकों से अपनी कामयाबी हासिल किए।जिनमें समर कैंप इस भारतीय भाषा परीक्षा उड़िया लिपि भाषा में उत्कृष्ट अंक के साथ
पूजा प्रधान 12 वी 50/50 ने प्रथम
मीमांसा बरिहा 10 वी 50/49 द्वितीय एवं
आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के साथ कैंप में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य के हाथों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिए,नृत्य में उड़िया गीत *रुमकु झूमा* का सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता डोलमणि मालाकार ने किया।समर कैंप में उग्रसेन चौधरी(प्राचार्य सेजेस), डोलामणि मालाकार (कार्यक्रम नोडल रासेयो), हेमलता मालाकार (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो),जसवंत सिंह(व्याख्याता),साधना सिंह(स.शिक्षिका),संजय भोई(शिक्षक), सुशांतो भोई(प्रधानपाठक),सुषमादेहरी(प्रधानपाठक),विनोद कुमार बरिहा (शिक्षक),वेदराम पटेल(प्रधानपाठक), अलेख प्रधान(से. नि.शिक्षक), शुरूबाली बरिहा जनप्रतिनिधियों से मोहन पटेल सरपंच संघ के अध्यक्ष व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति सेजेस,बसंत चौधरी सरपंच डोंगरीपाली,सुवर्ण कुमार भोई मीडिया,चिंतामणि प्रधान,सदाशिव भोई,कन्हैया साहू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



