राष्ट्रीय सेवा योजना मिशन इंद्र धनुष प्रशिक्षण का हुआ समापन

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुवर्ण कुमार भोई/शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छ.ग. से संबद्ध विकासखण्ड-बरमकेला अंतर्गत संचालित 2 महाविद्यालय एवं 5 विद्यालय सहित सात रासेयो इकाईयों द्वारा संयुक्त रूप से सात-सात संयोजक स्वयंसेवकों का एक दिवसीय कार्यशाला राधा माधव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।

जिसमें स्वयंसेवकों को माई युवा भारत,सोशल मीडिया,पर्यावरण,योग-व्यायाम,सांस्कृतिक गतिविधि एवं स्वच्छता विषय आधरित कौशल विकास कर सामाजिक चेतना के माध्यम से राष्ट्रसेवा की ओर अग्रसर होने के लिए तैयार किया गया।

विदित हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा स्कूली शिक्षा विभाग के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय तथा विद्यालयों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संगठित कर देश और समाज सेवा की ओर लाने की पहल करती है। इसके माध्यम से विभिन्न तरीकों से गांव,समाज व देश कर जनजागृति लाने का प्रयास को मूर्तरूप दिया जाता है।

जिसके तहत राज्य रासेयो कार्यालय एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छ.ग.तथा जिला समीक्षा बैठक सारंगढ़ बिलाईगढ़ से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में बरमकेला विकासखण्ड अंतर्गत दो महाविद्यालय डॅाक्टर शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला, शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया और पाँच विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्ध्रा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली रासेयो इकाईओं द्वारा अपने -अपने इकाईयों द्वारा सात कार्यक्षेत्रों के सात स्वयंसेवकों को संयोजक का मिशन इन्द्रधनुष के तहत् कार्यशाला का आयोजन राधा माधव मंदिर परिसर लेन्ध्रा में संयुक्त रूप से किया गया।

जिसमें कार्यक्रम अधिकारियों में से धनंजय बरेठ, हर्षा साहू एवं डी.एम.मालाकार ने माई युवा भारत पोर्टल तथा सोशल मीडिया, सरोज कुमार साहू ने स्वास्थ्य एवं योग, बिन्दू तिर्की ने पर्यावरण, हेमचन्द गढतिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, उदय सिंह मालाकार ने व्यायाम एवं विशेष अभियान तथा हेमलता मालाकार ने स्वच्छता विषय पर संयोजक स्वयंसेवकों प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम से पहले स्वयं सेवकों और संयोजक की टीम द्वारा एक घंटा मंदिर परिसर में स्वच्छता के तहत श्रमदान किया गया।

इस कार्यक्रम में सातो इकाईयों से सात-सात संयोजक एवं पाँच राज्य स्तरीय सहभागी स्वयंसेवक सहित 54 प्रतिभागी शामिल थे । जिन्हें उनके चयनित क्षेत्रों के कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यक्रम में रासेयों के जिला समन्वयक डॅा लोकेश्वर पटेल प्राचार्य शा.लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ ने संयोजक स्वयंसेवकों संबोधित करते हुए कहा कि रासेयो अपने विस्तार पर है, जिसमें नित नवीन गतिविधियों के माध्यम से जन-जागृति लाकर समाज एवं देश में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को तैयार किया जाता है। जो देश में फौज की तरह कार्य करते हैं। वहीं कार्यक्रम को राधा माधव मंदिर समिति के अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, संरक्षक चक्रधर पटेल,काशी प्रसाद पटेल, प्रमिला पटेल सहायक प्राध्यापक, शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया राजकुमार पटेल प्राचार्य शा.उ.मा.वि.लेन्ध्रा, रामशरण सिदार प्राचार्य शा.उ.मा.वि. हिर्री बी.डी.मिश्रा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सुवर्ण कुमार भोय पत्रकार ने भी संबोधित करते कार्यक्रम को संगठित एवं कौशल विकास के सराहनीय कदम बताया तथा सात इकाईयों के समन्वित प्रयास से सतरंगी विकास होने की बात कही। साथ ही कार्यशाला में रितु पटेल, करूणा पटेल, अमना साहू, महावीर ध्रुव, साधना सिंह, शशिप्रभा पटेल, भागीरथी दास की सराहनीय उपस्थिति रही । अंत में कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए उग्रसेन चैाधरी प्राचार्य सेजस डोंगरीपाली ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest