राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में शा उ मा वि सरिया के बच्चों का खेल में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरिया/बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले पूर्वांचल स्थित प्रतिष्ठित स्कूल सरिया के छात्रों के द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित शालेय क्रीडा प्रतियोगिताओ में अभूतपूर्व उपलब्धि देखने को मिल रहा है। विद्यालय के प्राचार्य के दिशा निर्देश एवं युवा व्यायाम शिक्षक किशन कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में बहुत सारे छात्र विविध खेलो में राज्य स्तर खेल चुके है और गोल्ड,सिल्वर कांस्य पदक जीते है।

राज्य स्तर में अपने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हैंडबॉल 14 वर्ष में पीयूष यादव, आर्यन साहू, सिद्धांत नामदेव ,वीरेंद्र साहू एवं प्रकाश चौहान ने राज्य स्तर जगदलपुर में अपनी प्रतिभा दिखाया जबकि अंशुमान और समीर टंडन ने हैंडबॉल 17 वर्ष महासमुंद राज्य स्तर में अपना शानदार खेल प्रदर्शन किया और बिलासपुर संभाग से खेलते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं रासेयो स्वयंसेवक युवराज सिंह ने भी बिलासपुर संभाग की ओर से खेलते हुए राज्य स्तर कबीरधाम में हैंडबॉल 19 वर्ष में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य श्री ई. तिर्की , यू एस मालाकार, रमेश कुमार डनसेना ,एन चौधरी, एम ध्रुव, सक्रिय पालक खीरसागर पात्रे एवं संस्था के सभी शिक्षको के द्वारा सभी खिलाड़ियों को और विशेष रूप से माध्य खंड के 14 वर्ष के बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुज चौधरी,मनमोहन पटेल एवं कोच किशन चौधरी को विद्यालय परिवार व पालकों की ओर से शुभकामना प्रेषित करते हुए उत्साहित किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest