सरिया में किसानों का गुस्सा फूटा,अटल चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सुवर्ण कुमार भोई

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /आंचलिक किसान संघ के बैनर तले मंगलवार को सरिया अटल चौक में किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। पूरे दिन चौक पर किसानों की उपस्थिति और नारों ने माहौल को पूरी तरह आंदोलनकारी बना दिया।आंचलिक किसान संघ के अध्यक्ष मोहन पटेल ने बताया कि वर्तमान में धान बेचने को लेकर किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर किसानों ने आज एकजुट होकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाई है।

धरना में किसानों ने कौन सी मांगे रखी हैं:

सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए।

जिन किसानों का रकबा काटा गया है, उसे तुरंत जोड़ा जाए।

सरिया क्षेत्र में 132 के.व्ही. सबस्टेशन की स्थापना जल्द की जाए।

समितियों में रबी फसलों के लिए रासायनिक खाद, डीएपी, यूरिया और कृषि लोन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest