बरमकेला पुलिस ने राधा प्रोविजन से चोरी करने वाले तीन चोरों को पकड़ा

बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला थाना प्रभारी ए के बेक मार्गदर्शन में बरमकेला पुलिस ने तीन चोरों को धर दबोचा है।यह घटना बरमकेला बस स्टेशन के पास राधा प्रोविजन दुकान की है जो 22,23 अप्रैल को रात मंथन 20 पैकेट ,सागर अमूल स्प्रे 20 पैकेट दूध पाउडर को लम्बोदर महंत,विकास दास महंत और संदीप सारथी द्वारा चोरी की गई थी जिसे पतासाजी कर बरमकेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द पकड़ लिए और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्यवाही में उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए. के. बेक, सउनि राजपूत, प्र.आर. भवानी , प्र.आर.भुनेश्वर पंडा, आरक्षक किरण यादव, अशोक साहू, गोपाल डनसेना, गीता भास्कर, प्यारे लाल तथा थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest