शातिर गांजा तस्कर को डोंगरीपाली की पुलिस ने पकड़ा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सुवर्ण कुमार भोई)– सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की पुलिस गांजा तस्करी पर लगातार सफलता हासिल कर रही सैकड़ो किलो गांजा महीने मे जप्त कर रही पुलीसिया तंत्र मजबूत नजर आ रहा है खासकर सीमावर्ती इलाके के थाने मे इसका उदाहरण देखने को मिल रहा है जिस तरीके से गांजा तस्करो पर कार्यवाही जारी है उससे यह अंदेशा जरुर लगाया जा सकता है की जिले मे तस्करी पर काफ़ी हद तक अंकुश लग रहा है हालांकि पूर्णता तो नहीं लेकिन इतना जरूर है अगर इसी तरह कार्यावही जारी रहा तो जिला मे गांजा की अवैध परिवहन का ग्राफ निचे जरूर चला जायेगा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसमे सभी थानो मे कार्यावही होता नजर आ रहा खासकर डोगरीपाली थाना मे पिछले दिनों एक बड़ी कार्यावही भी डोगरीपाली पुलिस ने की थी और महज हप्ते दिन बीते की फिर एक गांजा तस्कर हत्थे चढ़ा है
ऑटो के गुप्त चेम्बर में भरा था गांजा
आपको बता दे 29 -30.12.2024 की मध्य रात्रि को डोंगरीपाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिरनीपाली बेरियर पास घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था l चेकिंग दौरान एक बजाज मैक्सिमा (ऑटो )वाहन क्रमांक ओडी 02 सी क्यू 6821को रोक कर तलाशी ली गयी l तलाशी में ऑटो में बनाये गये गुप्त चैम्बर में 27. 300 किग्रा गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया lमौके पर पकड़े गए आरोपी तूफान लाल मालवीय पिता श्यामलाल मालवीय उम्र 20 वर्ष पता – थाना बडोद जिला आगर मालया (मध्य प्रदेश) से पूछताछ करने पर उसने अपने 02अन्य साथियों के साथ सोनपुर (उड़ीसा)से गांजा लोड कर उड़ीसा से प्रयागराज तस्करी स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है l
मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े सभी संलिप्त शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
खास बात यह भी है की जिले की पुलिस तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंच रही है और अधिकांश तस्कर छत्तीसगढ़ से बाहर के रहने वाले है ओड़िशा गांजा का भंडार है जहाँ लगता है धान से ज्यादा गांजा की खेती होती है लगातार बड़ी से बड़ी कार्यावही मे गांजा खरीदने की बात या लिंक ओड़िशा से जुडा रहता है जिस तरह से छत्तीसगढ़ की शासन प्रशासन मादक पदार्थो की अवैध परिवहन रोकने मे कमर कसी है ओड़िशा की सरकार को सीखना चाहिए अब तो ओड़िशा स्टेट मे भी भाजपा की सरकार बन चुकी है केंद्र सरकार को अब ओड़िशा मे नशीले पदार्थो पर अंकुश लगाने के लिए कोई पहल करने की आवश्यकता है।




