आदर्श पब्लिक स्कूल डोंगरीपाली में शान से भोजगिरी गोस्वामी ने फहराया तिरंगा झंडा

सुवर्ण कुमार भोई (संपादक)

सारंगढ़ बिलाईगढ़/लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वाेच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया।भोज गिरी गोस्वामी ने आदर्श पब्लिक स्कूल डोंगरीपाली में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जहां मुख्य अतिथि भोजगिरी गोस्वामी,विशिष्ट अतिथि डॉ.टिकेलाल मिश्रा,मीडिया से स्वर्ण कुमार भोई के साथ प्रधान पाठक अगस्ती भोई ने सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी,महात्मा गांधी के चित्र में पुष्पहार अर्पित किए।उसके बाद प्रभात फेरी में विजयि विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे है हमारा गीत के साथ महापुरुषों,क्रांतिकारियों के जय घोष से आसमान गूंज उठा।उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,मंच संचालक लिंगराज भुइयां एवं मिस प्रतिभा साहू द्वारा करते हुए सभी अतिथियो का स्वागत सत्कार हुआ।

सभी बच्चों ने अभिभावकों के बीच नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,साक्षरता एवं देशभक्ति नृत्य,भजन,कविता और जबरदस्त भाषण की प्रस्तुति देते हुए कला का परिचय दिए।सभा को मुख्य रूप से जमींदार पुष्पराज सिंह बरिहा,पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई,शिक्षक निलाकार साहू,मुख्य अतिथि भोजगिरी गोस्वामी ने संबोधन करते हुए वर्तमान शिक्षा और छात्र जीवन,देश की आजादी,गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में जानकारी देते हुए महापुरुषों,क्रांतिकारियों के योगदान,बलिदान को आज के युवाओं में स्मृति पटल पर रखने की कोशिश किए।

अर्धवार्षिक परीक्षा में उच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थीयो को नमन टुडे न्यूज द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक अगस्ती भोई,मुख्य अतिथि भोज गिरी गोस्वामी,विशिष्ट अतिथि डॉ टिकेलाल मिश्रा,सुवर्ण कुमार भोई,जमींदार पुष्पराज सिंह बरिहा,सुरेंद्र कुमार भोई,नकुल पटेल,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कल्पना प्रधान,संचालक दामोदर प्रधान,उपेंद्र बरिहा,मंडल अध्यक्ष मनोरंजन भोई,रामू पटेल, पंचायत सचिव भानु प्रसाद, सेत कुमार भोई, लखीराम पटेल,चित्रसेन चौधरी,ध्रुव कुमार मालाकार,शिक्षक लिंगराज भुइयां,प्रणिता भोई,देवस्मिता साहू,प्रतिभा,रितु भोई,करुणा साहू,प्रतिभा साहू,देवस्मिता भुइयां,करुणा भोई,लिप्सा बरिहा,चंद्रिका प्रधान,संजू भोई, सहित सभी पालक शिक्षक शिक्षिकाएं,जनप्रतिनिधि,स्वास्थ्यकर्मी,डोंगरीपालीपुलिस, शाला प्रबंधन समिति के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest