परसकोल स्कूल,स्वास्थ्य केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस भागीरथी भोई ने फहराया तिरंगा

नमन टुडे न्यूज डोंगरीपाली/आजादी के 80 वे स्वतंत्रता दिवस को कोठीखोल डोंगरीपाली अंचल के परसकोल शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया ।जहां मुख्य अतिथि भागीरथी भोई ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि,छात्र छात्राएं, शिक्षक ,स्वास्थ्यकर्मी ने राष्ट्र गीत गाते हुए तिरंगा झंडा को सलामी दिए। मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, चाचा नेहरू की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों को प्रसाद सेवन कराया गया।स्कूल के प्रधान पाठक वृंदावन सिदार ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




