कोठीखोल कोलता समाज का समीक्षा बैठक लेंधरजोरी में आयोजित हुआ

बरमकेला/संभागीय कोलता समाज रायगढ़ के अध्यक्ष रथू गुप्ता के निर्देशानुसार लेंधरजोरी में आज समीक्षा बैठक आंचलिक अध्यक्ष साहेब साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।आंचलिक सचिव दामोदर प्रधान ने बैठक में पांच बिंदुओं के ऊपर चर्चा के लिए रखा,जिनमें वित्तीय स्थिति,संगठनात्मक समीक्षा,सामाजिक जनगणना,प्रकोष्ठों का गठन,कार्यक्रमों पर विचार,रायगढ़ रामनवमी शोभायात्रा एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किए गए।बैठक में आंचलिक पदाधिकारी,शाखा सभा विष्णुपाली,डूमरपाली,जीरापाली के पदाधिकारीयों के साथ संभागीय मीडिया प्रभारी सुवर्ण कुमार भोई,संभागीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य नीलाकार साहू,आंचलिक अध्यक्ष साहेब साहू,आंचलिक सचिव दामोदर प्रधान,शाखा सभा अध्यक्ष जीरापाली सत्यानंद भोई,शाखा सभा विष्णुपाली उपाध्यक्ष शौकीलाल भोई,तेजराज साहु,सुरेश प्रधान,भगराम भोई, देवानंद साहु किशोर साहू धर्मराज साहु,गुनारू साहु, सुरेन्द्र साहु, गौरांग प्रधान,कुलमणी प्रधान, अंतर्यामी साहु,टिकेलाल साहु रोहित साहु,मनबोध, संजय कुमार भोई,मोहनो साहु, श्याम प्रधान, सहदेव प्रधान,लाल भोई, शशि भूषण प्रधान सहित अन्य सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।



