गौरडीह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निक्षय निर्णय जांच शिविर का हुआ आयोजन


सारंगढ़/बरमकेला/भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र गौरडीह का निक्षय निर्णय जांच शिविर का हुआ आयोजन हुआ। बी एम ओ अवधेश पाणीग्राही के निर्देशानुसार यह शिविर टी वी मरीजों के लिए छाती एक्सरे व अन्य जांच कर टी वी मरीजों का पहचान कर इलाज करना मुख्य उद्देश्य था जिनमें 81 लोगो का एक्सरे किया गया जिनमें 53 महिला एवं 28 पुरुष शामिल है।जहां 02 व्यक्तियों का लक्षण टीवी के संभावित लगे।
इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर टिकेलाल मिश्रा,सेक्टर सुपरवाइजर मोहनलाल निषाद, सी एच ओ प्रियंका सिडार,नेहा साहू,हेमा गभेल, ए एन एम उतरा सिडार,आर एच ओ पंकज विशाल,आर एच ओ महेंद्र मांडवी ,आर एच ओ महेश सहित कई हितग्राही ग्रामीण शामिल हुए।



