स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल डोंगरीपाली के पालक समिति समिति न बनने से पालक नाराज


बरमकेला/ब्लॉक के डोंगरीपाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल डोंगरीपाली में शाला प्रबंधन समिति में राजनैतिक दलों का अतिक्रमण को लेकर पालक गण असमंजस्य में है। कि भारी भरकम फीस लेने के बावजूद न कोई शिक्षक की व्यवस्था,न कोई चपरासी की जरूरत, सभी चपरासी के कार्य बच्चों शिक्षकों द्वारा लिया जाता है।जब भी कोई बड़ा कार्यक्रम हो जाता है तो राजनैतिक दल आकर कुर्सियों पर प्राथमिकता लेकर बैठा दिए जाते हैं और शाला विकाश संबंधित बाते करते हुए और उसके बाद भूल जाते हैं।शासन द्वारा निर्देशित किया गया था कि शाला प्रबंधन समिति को भंग कर पालक समिति का गठन हो पर अभी तक इसका कोई पता नहीं,जिससे पालक परेशान है।स्कूल में न कोई विषयवार शिक्षक है न कोई चपरासी।400 छात्र छात्राओं के आस पास विद्यालय में इस प्रकार की व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था से छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ समझते है पालक।स्थानीय पालकों के द्वारा आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि दलगत राजनीतिक पार्टियों द्वारा बाहर के लोगों को भी शाला प्रबंधन समिति में शामिल करने से पालक नाराज हैं उनके अनुसार शाला में दलगत हो लेकिन उनके पुत्र पुत्रियां यह पढ़ते तो उन्हें शाला प्रबंधन समिति में शामिल होने पर हमें ऐतराज नहीं होता।साथ हि पालकों ने राज्य सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहे कि पूर्ववर्ती सरकार में कोई फीस की जरूरत नहीं होती थी,आज फीस की जरूरत क्यों पड़ रही है।



