राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेन्धरा द्वारा मनाया गया योग दिवस

सारंगढ़/शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा द्वारा 21 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला संगठन श्री लोकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन प्राचार्य राजकुमार पटेल जी के कुशल नेतृत्व तथा कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू के सफल संचालन में आज 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया गया इस योग दिवस में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण तथा अन्य बंधु भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राणायाम योगासन सूर्य नमस्कार आसन आदि किया गया एवं इन सभी के जीवन में क्या उपयोग है या शरीर की दृष्टि से क्या उपयोग है मन की दृष्टि से क्या उपयोग एवं बुद्धि की दृष्टि से क्या उपयोग है इन सब के विषय में भी बताया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ योग दिवस का समापन किया गया।



