प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 बालिकाओं ने ली एचपीवी टीकाकरण का लाभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़/राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरीपाली में डाक्टर टिकेलाल मिश्रा सेक्टर के नेतृत्व में 14/15 आयु के बालिकाओं को HPV टीकाकरण अभियान अंतर्गत का निःशुल्क टीकाकारण किया जा रहा है,अब तक डोंगरिपाली स्वास्थ्य केंद्र में 70 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।हमारी बेटियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अभियान में अपनी उपलब्धि को अधिकतम स्तर तक ले जाने और शत-प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने हेतु निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।सूची का पुन: सत्यापन: मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई 14-15 वर्ष की बालिकाओं की सूची का घर-घर जाकर क्रॉस-वेरिफिकेशन करना।
U-WIN पोर्टल का उपयोग: तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए लाभार्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना।
शून्य ड्रॉपआउट: सुनिश्चित करें कि सूची में दर्ज हर लड़की टीकाकरण केंद्र तक पहुंच पाए।
हितग्राही संख्या बढ़ाने हेतु प्रभावी सुझाव भी विभाग से मिला है जिनमें
भ्रम का समाधान: अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता ‘प्रजनन क्षमता’ (Infertility) को लेकर होती है। उन्हें वैज्ञानिक तथ्यों से समझाएं कि यह टीका केवल कैंसर से बचाता है और पूरी तरह सुरक्षित है।
बचत की बात: समुदाय को बताएं कि बाजार में ₹4000 से 6000 में मिलने वाला यह टीका सरकार द्वारा केवल सीमित समय के लिए निशुल्क लगाया जा रहा है।
सहयोग प्राप्त करें: स्थानीय शिक्षकों, सरपंचों और धार्मिक प्रमुखों के साथ छोटी बैठकें (Micro-meetings) करें ताकि लोगों का भरोसा बढ़े।
आईडी की बाध्यता कम : यदि आधार कार्ड नहीं है, तो उन्हें बताएं कि वे ‘आयु घोषणा पत्र’ (Self-Declaration) के माध्यम से भी टीका लगवा सकते हैं। बच्ची को केंद्र में तो भेजना।स्कूलों के शिक्षकों के माध्यम से बालिकाओं को प्रोत्साहित करना शामिल है।हमारी सजगता और सक्रियता ही बरमकेला की बेटियों को कैंसर मुक्त भविष्य दे सकती है।डोंगरीपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरीपाली वनांचल में पिछले 12 सालों से डाक्टर टिकेलाल मिश्रा की पूरी निष्ठा और मेहनत की बदौलत अपनी विश्वसनीयता बरकरकरार रखे हुए है।वर्ष 2026 टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के सेक्टर डाक्टर टिकेलाल मिश्रा,सरपंच बसंत चौधरी,मोहन लाल निषाद,डिलेश्वर मालाकार, गितीश गौतिया,के महेन्द्र मण्डावी, पंकत विधाका, होशकुमारी पटेल, नेहा साहू,प्रियंका सिदार, दिशा साहु, मेघराज महेश,सुवर्ण कुमार भोई,रूपानंद साहू, देवारचन प्रधान, लाभार्थी बालिकाओं का समूह उपस्थित थे।



