बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन के बैनर तले रोजगार मेला का हुआ शुभारंभ

सुवर्ण कुमार भोई (बसना)महासमुंद/युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा आयोजित रोज़गार मेला 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा,पत्रकार कल्याण महासंघ बसना के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव एवं भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी शुकदेव वैष्णव उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और रोजगार से जुड़ना बेहद आवश्यक है। बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘रोज़गार मेला 2026’ युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें और अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करें।


कार्यक्रम में अतिथियों ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों एवं विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभदायक बताया।

इस अवसर पर बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन के संस्थापक बसंत अग्रवाल,डायरेक्टर नितेश प्रधान (सरायपाली) डायरेक्टर नीलाम्बर डड़सेना तथा राकेश बारीक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि रोज़गार मेला 2026 का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें फ्रेशर्स एवं अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।रोज़गार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन अथवा बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन के किसी भी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए पोस्टर में दिए गए QR कोड अथवा ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी टीम अभ्यर्थियों से संपर्क कर आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest