प्राथमिक शाला सेमरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सेमरा (पुसौर)सुवर्ण कुमार भोई । प्राथमिक शाला सेमरा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थी कु. सोनी सिदार, कु. नीलम सिदार , पांचवी की परीक्षा में संकुल स्तर पर प्रथम कु. सोनी सिदार , द्वितीय कु. कृतिका यादव एवं तृतीय स्थान पर कु.नीलम सिदार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट बालक व उत्कृष्ट पालक में लक्ष्मण मालाकार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पहाड़ा में कक्षा वार प्रथम स्थान प्राप्त सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रमुख हरिशंकर सिदार,शिक्षिका आरती साहू व ओमकुमारी पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए समुदाय द्वारा शाल व श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच, जनप्रतिनिधियों, पालकों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पालक भरत सिदार और विजय सिदार द्वारा बच्चों को न्योता भोजन दिया गया साथ ही बच्चों के उपलब्धि की स्मृति पर फलदार बृक्ष रोपित किए गए।

सरपंच ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच सरस्वती गुलाब डनसेना ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधायक प्रतिनिधि गुलाब डनसेना ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को बधाई दिए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दिए।

ऐसे सम्मान समारोह बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के पंच उज्जवल मालाकार, अक्षय कुमार व पालक संजय यादव ,आशा मालाकार, शकुंतला यादव, साधना सिदार, सुकमति सिदार, राधिका सिदार शांति सारथी व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी भुनेश्वर पटेल, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल समन्वयक जयनन्द सिदार , शिक्षक ओमप्रकाश पटेल, धनीराम भारद्वाज व संकुल केंद्र जतरी के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के उपलब्धि के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest