निकिता,सरिता(बूढ़ामाल),पुष्पांजलि बरिहा (दामपाली)की कीर्तन , विष्णुपाली में दर्शकों का अपार भीड़

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुवर्ण कुमार भोई/ भक्ति में शक्ति को विष्णुपाली बड़े बस्ती खुदरकुनि पूजा मंडली ने खूब पहचाना है दो दसकों से कुंवारी कन्याओं द्वारा अगस्त से सितंबर तक एक महीना रविवार के दिन मां शक्ति की प्रतिमूर्ति मंगला खुदुरकुनी पूजा अर्चना श्रद्धा भक्ति के साथ करते आ रहे हैं।जहां भोजली पूजा,गणेश पूजा के मध्य पारंपरिक पर्व नुआखाई को विष्णुपाली में विशेष महत्व दिया जाता है।भोजली विसर्जन नुआखाई के दिन किया जाता है,वही गणेश , खुदुरकुनि विसर्जन करने के बाद यहां भक्ति का संचार के तहत रात्रिकालीन महिला कीर्तन बैठकी कार्यक्रम रखा गया।जिसमें उड़ीसा बुढ़ामाल मां माहेश्वरी संकीर्तन मंडली की निकिता सरिता बेहेरा एवं पुष्पांजलि बरिहा दामपाली महिला कीर्तन मंडलि के कार्यक्रम आयोजित हुआ।निकिता सरिता बेहेरा बरगढ़ जिला सोहेला ब्लॉक की उभरती महिला कीर्तन गायिका है जिनमें आध्यात्मिकता और कीर्तन कला की खूब समझ है जिन्होंने ओड़िशी,चंपू ,सावेरी, छानद और आधुनिक भजनों से दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता है।वही दामपाली पुष्पांजलि बरिहा युवा कीर्तन गायिका जो सुर लय ताल को अपना प्रमुख गुरु मानते हुए युवा दिलों में राज कर रही हैं।।जिनकी गाने और नृत्य से विष्णुपाली का वातावरण संगीतमय हो गया।खुदुरकुनि पूजा मंडली से चांदनी भोई,करीना प्रधान,गीतिका भोई,रिकी भोई, रितु भोई,पम्मी प्रधान,बबीता भोई,सीमा भोई,कौशल्या यादव, दीपा भोई, लिसा प्रधान,दीपिका सेठ,मौसमी सहित समस्त विष्णुपाली की प्रयास और पूजा पंडित भूल पंडा, शांथर के पंडित ने पूजा समापन पर अपना साथ दिया।

खुदुरकुनि पूजा मंडली विष्णुपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest