साक्षरता सशक्त समाज के लिए आवश्यक:रासेयो डोंगरीपाली
सारंगढ़ बिलाईगढ़/

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम गौरडीह में शुभारंभ किया गया। जिसमें स्वयंसेवक ने रैली निकालकर अपने आने का सूचना एवं आमंत्रण के साथ जनजागरण का संदेश दिया।
विदित हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश भर में विद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम और नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ उच्च नैतिक मूल्यों की अग्रसर होकर चरित्र निर्माण करने के लिए चलाए जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें विद्यार्थियों को स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत कर विभिन्न प्रकार के नियमित तथा विशेष गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जनजागृति लाई जाती है।
इस तारतम्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का वर्ष 2025-26 का रासेयो सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गौरडीह में शुभारंभ किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम गोदग्राम में पहुंचकर शिविर स्थल की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था की। उसके बाद रैली निकालकर रासेयो गीत के माध्यम से ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों को शिविर स्थल में आने के लिए आमंत्रित किया। वहीं शिविर का शुभारंभ दोपहर 3बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत गौरडीह के सरपंच विमला बरिहा और वाला प्रबंधन एवं विकिस समिति के अध्यक्ष मोहन लाल पटेल ने दैवीय प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। सभी अतिथियों का स्वयंसेवकों ने तिलक बैच लगाकर पुष्प भेंट कर स्वागत किया। वहीं अतिथियों में से सरपंच विमला बरिहा ने शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवकों से प्रेरक संदेशों ग्रामीणों को सीखने की अपील की और मोहनलाल पटेल ने शिविर को अपने उद्देश्यों के साथ जन जागरण में सफल होने की कामना की। कार्यक्रम को ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक रामप्यारे लाल पटेल ने भी संबोधित कर प्रेरक गीत सुनाया।शिक्षक विनोद कुमार बरिहा एवं साथियों ने स्वयंसेवकों के साथ नशा मुक्ति के गीतों की संगीतमई प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में से सुशांत प्रधान, अरुण कुमार अग्रवाल,च्यवन कुमार साहू, तेजराम पटेल, रामकुमार चौधरी, शोभाराम चौधरी संस्था के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी, जसवंत सिंह डोलामणी मालाकार साधना सिंह शशिप्रभा पटेल सुशांतो भोई प्रधानपाठक मा शा डोंगरीपाली सहित अनेक ग्रामीण जनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार द्वारा रासेयो के ऐतिहासिक से लेकर समकालीन पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।



