रामचंडी सेवा समिति का स्कूल चलो अभियान तमनार के बिजना प्राथमिक शाला में कार्यक्रम

रायगढ़/तमनार/रामचंड़ी सेवा समिति, रायगढ़ की तरफ से स्कूल चलो अभियान के तहत आज 24 अगस्त 24 को तमनार ब्लॉक, बिजना ग्राम के शासकीय प्राथमिक एव्ं माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के साथ पाठ्य समाग्रि वितरण, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एव्ं बच्चों के साथ न्यौता भोज कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में कक्षा 5 वीं के 12 छात्र छात्राओं को पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता जी द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ पाठ्य समाग्रि प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रत्थूलाल गुप्ता, अध्यक्ष संभागीय सभा कोलता समाज रायगढ़, प्राचार्य श्याम किशोर प्रधान शा उच्च मा विद्यालय बिजना, पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष रामचंड़ी सेवा समिति रायगढ़, समिति सदस्य सुधीर गुप्ता, श्री उमेश प्रधान, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, योगेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता जी, समीर गुप्ता, वृंदावन बेहरा ,सुंदर लाल खम्हारी,पवित्र गुप्ता , बिकल भोई, ठंडाराम प्रधान , उजागर गुप्ता, हृदयानंद विशी, विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पालक, शिक्षकगण एव्ं ग्राम विजना के सरपंच, रोहित सिदार, उपसरपंच, शाला शिक्षा समिति अध्यक्ष एव्ं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest