कलेक्टर डाक्टर कन्नौजे ने लिया डोंगरीपाली में रात्रिकालीन जन चौपाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के कोठीखोल डोंगरीपाली ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर डाक्टर संजय कन्नौजे ने रात्रिकालीन जन चौपाल लगाए,जहां कलेक्टर ने ग्रामीणों को अपने अपने समस्याओं के बारे में पूछे, ग्रामीणों ने महतारी वंदन योजना,जल जीवन मिशन,किसान सम्मान निधि,पेंशन,स्वास्थ्य से संबंधित वयवंदन योजना, धान विक्रय संबंधित,रकबा कटौती,फसल प्रविष्टि को बताए,जिनके सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के कर्मचारी,अधिकारियों को निर्देशित किए।संजय कन्नौजे ने ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में आयोजित रात्रिकालीन जन चौपाल में जिले के डोंगरीपाली ग्राम पंचायत जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनी।

जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित शिकायत, आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।ग्रामीणों ने रात्रिकालीन जिले के मुखिया को पास पाकर दिल खुलकर अपनी बात रखे जिसे कलेक्टर ने खुशी से जवाब देकर लोगों के दिल जीत लिए,छात्र छात्राओं ग्रामीणों ने कलेक्टर के साथ खूब सेल्फी फोटो भी लिए।

इस अवसर में कलेक्टर डाक्टर कन्नौजे,डोंगरीपाली सरपंच बसंत चौधरी,जिला पंचायत सदस्य सोहद्रा सिदार,सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल,तहसीलदार मोहन साहू,सारंगढ़ जिला सी ई ओ,बरमकेला सी ई ओ नरेंद्र जांगड़े, बी एम ओ अवधेश पाणीग्राही बरमकेला, अजय पटेल सी ई ओ बरमकेला, सेजेस प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार,स्वास्थ्य विभाग डोंगरीपाली डाक्टर टिकेलाल मिश्रा की टीम,डोंगरीपाली पुलिस टीम,पशु विभाग,दुर्गा दिनकर महिला बाल विकास विभाग,बिहान महिला समूह,रोजगार सहायक,मितानिन, पंच,सचिव भानु बेहेरा सहित सभी विभाग के कर्मचारी,जनप्रतिनिधि सहित अंचल के ग्रामीण मौजूद रहे।



