श्री राम जी का अभिमंत्रित अक्षत कलश शोभायात्रा आज विष्णुपाली झिकीपाली में

बरमकेला/सुवर्ण भोई/अयोध्या से श्री राम जी की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली जा रही है।

इसी क्रम में बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत राधा मंदिर परिसर में राम जानकी मंदिर से लेंधरा में अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई जहां हजारों की तादाद में महिलाएं भक्त अक्षत कलश शोभायात्रा में शामिल हुए , जहां 115 गांव के लिए अभिमंत्रित कलश को लेंधरा मैन रोड से बस्ती गांव गली में श्री राम जी के दर्शन कर पूजा अर्चना घर घर के श्रद्धालुओं ने किए।

आज अक्षत कलश की शोभायात्रा कोठीखोल के ग्राम विष्णुपाली से झिकीपाली में सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति कीर्तन के साथ जय श्री राम जय घोष के साथ संपन्न किया। जहां श्री राम भक्तों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।




