सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण सहायतार्थ से बरमकेला में बनेगा सामुदायिक भवन

बरमकेला/सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सर्वागीण विकास के लिए बहु प्रतिक्षित मांग सामुदायिक भवन निर्माण की आवश्यकता थी, जो कि नगर पंचायत बरमकेला के सहयोग से बरमकेला भूमि उपलब्ध कराया गया है, जिसमें अब सर्व आदिवासी समाज जाति बंधुओं के सहयोग से भवन निर्माण के पुनीत कार्य को सम्पन्न कराया जाना है।
यह स्पष्ट है कि आदिकाल से प्रकृति प्रदत्त भू स्वामी जल, जंगल, जमीन के रक्षक के रूप में आदिवासी समाज ने अपनी पहचान कायम किया है। आज भले ही राजनीतिक दलाली, चाटूकारिता, भाई-भतीजावाद, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार से संवैधानिक प्रावधानों का छल पूर्वक कूट रचना कर बेदखल करने का साजिश किया जा रहा है। इन तमाम गतिविधियों के लिए सर्व आदिवासी समाज को एक छत की आवश्यकता है, जिसके लिए सर्व आदिवासी एक साथ बैठकर अपने समाजिक हितों का विचार एवं चिंतन कर सकें ।


अतः सर्व आदिवासी समाज के बंधुओं अपील एवं निमंत्रण किया जा रहा है कि भवन निर्माण के कार्य में तन-मन-धन से सहयोग कर समाज के उत्थान एवं विकास में अपनी महती भूमिका अदा करें।सर्व आदिवासी समाज मेंगोंड समाज, कंवर समाज, बिंझवार समाज, सवरा समाज, उराव समाज, मुण्डा समाज, हल्बा समाज, कोड़ाकु समाज, पारधी समाज, धांगड़ समाज, भूईयाँ समाज, मांझी समाज, कौंध समाज, भैना समाज, पाव समाज, पोबिया समाज, खडिया समाज, धोबा समाज, धनवार समाज, झारा समाज एवं सर्व आदिवासी समाज तह. बरमकेला/सरिया क्षेत्र में निवास करते हैं।सामुदायिक भवन निर्माण कार्य निमंत्रण पत्र देने कोठीखोल पहुंचे टीकाराम ,भागीरथी,तेजराम,रूपराम,संतोष, भरत राम अक्षय कुमार भोई सहित अन्य जाति बंधुओं का साथ रहा,यह जानकारी सामाजिक मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार भोई ने मीडिया को दिए।



