कोलता समाज महिला प्रकोष्ठ का सरिया में बैठक

बरमकेला/सरिया/आज सरिया के मां रामचंडी मंदिर के पावन धाम में रायगढ़ कोलता समाज महिला प्रकोष्ठ का एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरिया अंचल के सम्मानित नारी शक्ति के रूप में समाज के आधी आबादी के प्रतिनिधि के रुप मे सभी महिलाएं उपस्थित हुए। समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने एवं समाज को आगे बढ़ाने पर सारगर्भित विचार विमर्श किया गया। समाज में शादी के बाद खराक, बरतक में अनावश्यक खर्च को कम करने की आवश्यकता पर विचार करने पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान किए। दशकर्म एवं अन्य वैवाहिक समारोह में भी खर्च कम करने पर विचार किया जाने की सभी ने आवश्यक बताया। निकट भविष्य में प्रवेश स्तरीय महिला सम्मेलन के आयोजन करने एवं समाज के सभी महिलाओं को समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित करने का कार्य करने में अपनी सहमति एवं योगदान देने पर एक स्वर में सभी ने हामी भरी।इस बैठक में  सारगर्भित विचार विमर्श एवं समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प के साथ सरिया अंचल से सभी सम्मानित महिलाओं द्वारा जलपान कराकर सभी ने एक दूसरे को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

इस बैठक मे श्रीमती संगीता गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती मिनाक्षी गुप्ता प्रदेश महिला प्रतिनिधि, श्रीमती सुरेन्द्री गुप्त संभागीय महिला प्रतिनिधि, सरिया अंचल से सुश्री पार्वती साहु, श्रीमती  रंभावती प्रधान, श्रीमती सुशीला बीसी, श्रीमती टेकवती प्रधान, श्रीमती अल्का प्रधान, श्रीमती प्रधान, श्रीमती उरकुली प्रधान, श्रीमती सनत प्रधान, श्रीमती भूमिसुता प्रधान, श्रीमती बबीता प्रधान, श्रीमती कुमारी साहू, श्रीमती शंखयिनी गरतिया, श्रीमती अन्नपूर्णा नायक, श्रीमती बिजली साहू, श्रीमती पुष्पा प्रधान, श्रीमती उत्तरा प्रधान की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest