प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरीपाली में मरीज ले रहे रुचि

बरमकेला/डोंगरीपाली/आज के समय में व्यक्ति किसी न किसी रोग व्याधि से ग्रसित है। व्यक्तियों के जीवन स्तर तीन वर्गों से है उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग,जिनमें उच्च वर्ग या मध्यम वर्ग के संपन्न लोग निजी चिकित्सा में इलाज के चले जाते हैं।

लेकिन निम्न वर्ग के लोगों का रुख सरकारी अस्पतालों की ओर जाता है।कई साल पहले ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का नजरिया कुछ अलग था।जिसका उदाहरण डोंगरीपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ए एम ओ डाक्टर टिकेलाल मिश्रा के अनुसार आज से एक दशक पहले जिस तरह के हालत थे आज सब बदल से गए हैं,इस स्वास्थ्य केंद्र में आज लेब खुल गए है जिसके आधार से रक्त की कई तरह की परीक्षा की जाती है।
महिला प्रसव के लिए छह बिस्तर उपलब्ध है जिनके चलते हम प्रति हफ्ता दो तीन यहां आके महिलाएं प्रसव का लाभ लेती है।साथ ही महिलाओं के लिए अच्छी बात ये है कि प्रतिमाह 10 से 12 महिलाओं का सफल प्रसव हो जाता है जो इस वनांचल क्षेत्र के लिए अच्छा संदेश है। आपातकालीन रोगी के लिए एक एंबुलेंस की 24 घंटा उपलब्ध रहती है,कुल मिलाकर कही जाए तो इन्हीं सुविधाओं की वजह से लोगों का रुझान सरकारी अस्पतालों की ओर बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest