पुष्पा माध्यमिक विद्यालय मिशन तेलीडीह में विदाई समारोह आयोजित हुआ

बरमकेला/माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा कक्षा 5 वी की 17 और कक्षा 8 वीं की18 मार्च से शुरू होने वाली है,जिसे लेकर पुष्पा माध्यमिक विद्यालय मिशन तेलीडीह में

कक्षा पहली से सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं के लिए विदाई का समारोह आयोजित किया गया था।जहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा आठवीं के छात्र छात्राओं को पुष्पगुच्छ और आकर्षक तौफे के रूप में सामग्री भेंट की गई।कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं ने अपने जूनियर छात्र छात्राओं को अपने विचार साझा किए।जहां छात्र छात्राओं की आँखें नम दिखी,शिक्षक मैक्सिमा तिग्गा ने बताया कि इस वर्ष के छात्र छात्राएं बेहद अनुशासन और प्रतिभावान हैं जिनसे अच्छे रिजल्ट की कामना है। वहीं शिक्षक अनिल टोप्पो ने कहा कि परीक्षा के लिए बच्चे पूरी तरह से तैयार हैं कोर्स की पढ़ाई पूरी कर ली गई है। कक्षा 5 वीं से 27 छात्र व कक्षा आठवी में 30 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।



