कथा वाचिका मोनाली महापात्र दमदमा के सार्वजनिक शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में

बरमकेला/डोंगरीपाली..बरमकेला ब्लॉक के दमदमा में शरद पूर्णिमा
का आयोजन 24 सालों से शिव के साधक कालिया यादव द्वारा किया जाता है।

इस वर्ष भी यह आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है जहां भक्त श्रद्धालुओं के लिए पारायण के तहत सुंदरा कांड कथा उड़ीसा के सुप्रसिद्ध कथा वाचिका मोनाली महापात्र ब्लानगिर द्वारा प्रवचन किया गया। कथा के साथ साथ श्री हरि के अवतार,राम और कल्कि अवतार प्रभु जगन्नाथ का भजन गाया गया,भक्ति में लीन महिलाओं ने मोनाली महापात्र के गाने के साथ थिरकते दिखे।

सुन्दरकाण्ड रामचरित मानस के सात कांडों में से एक काण्ड है. इसमें हनुमान जी द्वारा सीता की खोज और राक्षसों के संहार का वर्णन किया गया है. इसमें दोहे और चौपाइयां विशेष छंद में लिखी गयी हैं. सम्पूर्ण मानस में श्री राम के शौर्य और विजय की गाथा लिखी गयी है।
इसमें श्री राम के भक्त की विजय और सफलता की गाथा है, अतः यह मानस में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है.
कथा वाचिका के स्वागत के लिए विष्णुपाली सरपंच संगीता भोई, पूर्व उप सरपंच संगीता पटेल के साथ संकट मोचन समिति द्वारा पुष्पमाला और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे जनपद सदस्य मोहन पटेल,विष्णुपाली सरपंच प्रतिनिधि बनबस भोई,मंडी अध्यक्ष अशोक भोई,स्थानीय मीडिया के स्वर्ण कुमार भोई,पूर्व मंडी उपाध्यक्ष चैबन साहू,जपो पटेल का स्वागत बीरबल पटेल,नारायण दीप,श्रीवंत एवं संकट मोचन समिति के सदस्यों ने उड़ीसा बरपाली महिला दंड नृत्य के मंच से किया।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। शरद पूर्णिमा के दिन चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है,जिसे शिव साधक कालिया बाबा यह विधान निभाते हुए खीर खिलाकर कई लोगों के बीमारी दूर करते है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन व्रत कथा सुनने या पढ़ने के बाद ही व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest