आज छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा भटली ब्लॉक में तापमान 42 डिग्री तक रहा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ इलाका रहा है।

वहीं बरमकेला ब्लॉक में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा साथ ही बरमकेला ब्लॉक के सीमावर्ती उड़ीसा के बड़गढ जिला भटली ब्लॉक में भी तापमान यही स्थिति को बता रहा था।संध्या 6 बजे के बाद बूंदा बांदी के साथ बादल गरजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest