डोंगीपानी में हिररी रासेयो का सात दिवसीय शिविर

सुवर्ण कुमार भोई/बरमकेला/राष्ट्रीय सेवा योजना हायर सेकेंडरी विद्यालय हिररी का सात दिवसीय विशेष शिविर बीहड़ जंगल डोंगीपानी(बारदावान)प्राथमिक शाला में आयोजित किया गया है।प्राचार्य रामशरण सिदार,कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद गढ़तिया,सह प्रभारी ऋतु पटेल,करुणा पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 04 जनवरी से सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित है।जानकारी के लिए बता दें कि डोंगीपानी सारंगढ़ मुख्य सड़क से चार किलोमीटर अभ्यारण्य जंगल से कच्ची सड़क में स्थित है जहां कि प्राथमिक शाला में सभी स्वयं सेवकों का डेरा निवास करते हुए नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर समाज के लिए कार्यपथ पर लगे हुए है।प्रति दिवस प्रभात रैली, योग अभ्यास, श्रमदान परियोजना कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। शिविर के पंचम बौद्धिक चर्चा में स्थानीय सरपंच,कार्यक्रम अधिकारीयो की उपस्थिति में गया मुख्य अतिथि बी डी वर्मा एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी बी डी मिश्रा,विशिष्ट अतिथि बसंत जी भेड़वन,पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई की आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।जहां उभरते हुए ऊर्जावान कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद गढ़तीया ने मंच में स्वयं सेवकों को मोटिवेट करने के लिए गायत्री परिवार एवं व्याख्याता बी डी वर्मा को आमंत्रित किए जहां वर्मा जी ने गायत्री मंत्र के साथ अपना संबोधन देते हुए कहे कि राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवकों की भागीदारी अहम भूमिका होती है और अध्यात्मसात करते हुए छात्र जीवन में आनन्द की अनुभूति होती है।बुद्धदेव मिश्रा ने चेतना गीत के साथ अपना उद्बोधन देते हुए बच्चों से कहे कि यही वो मंच है जहां स्वयं सेवकों के साथ शामिल लोगो को ज्ञान,चेतना,हिम्मत शौर्य और समाज के प्रति सेवा को प्रेरित करने रास्ता तय होता है। भेड़वन के व्याख्याता बसंत जी ने रासेयो के स्वयं सेवकों को विभिन्न तालियों और राष्ट्र चेतना का गीत सुनाते हुए जोश भर दिए।ग्रामीणों को पत्रकार सुवर्ण कुमार भोई ने अपने अधिकारों को जानने,सरकार के योजनाओं को बताने एवं स्वच्छता को लेकर जागने की बात कहे।वही शिविर में स्थित प्राथमिक शाला की भवन जो बरसात के दिनों में छत से पानी टपकती है शासन को इसके बारे में जानकारी अखबार द्वारा देने की बात कहे,वही मौजूद स्कूल के शिक्षक ने भी कहा कि हम इनकी सूचना संबंधित विभाग को दे चुके है।ताजुब की बात उस गांव के लिए है कि वहां नेटवर्क नहीं रहता,जिससे लोगों को सरकार की डिजिटल सेवा ज्ञान जानकारी कुछ भी नहीं मिल पाता।सात दिवसीय विशेष शिविर में हिररी रासेयो के 46 स्वयं सेवकों,प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी सह अधिकारी पूरी तरह ग्रामीण जनता को नशा मुक्त समाज एवं स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्रतिबद्धता से खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest