बहुमुखी प्रतिभा के धनी जुगेंद्र प्रसाद साहू योगाचार्य

सुवर्ण कुमार भोई
बरमकेला/चांटीपाली माध्यमिक शाला के शिक्षक बहुउद्देशीय प्रतिभा के धनी जुगेन्द्र प्रसाद साहू योगाचार्य एक सधे हुए योग्य योगा प्रशिक्षक के साथ साथ नेशनल ऐथलिट भी है।बरमकेला ब्लॉक के शासकीय शिक्षक माध्यमिक शाला चांटीपाली में शिक्षक के रूप में अध्यापन करते है।इनका निवास स्थान विकासखंड बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत कोठीखोल ग्राम झिकीपाली कोलतापारा जिनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ इनके पिता नरोत्तम साहू एवं सामान्य किसान हैं जोगेंद्र बचपन से ही खेल एवं योगाभ्यास में रुचि रखते थे इन्होंने अपनी दौड़ आठवीं कक्षा से ही शुरुआत की थी और वह प्रतिदिन 16 किमी नियमित रूप से दौड़ते थे लेकिन तब खेल क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन ना मिलने के कारण खेल प्रति उनकी रूचि छुट गई थी।जिनका प्राथमिक शिक्षा

झीकीपाली और हाई स्कूल शिक्षा डोंगरीपाली में पूर्ण हुआ और महाविद्यालय शिक्षा रायगढ़ में करने के बाद बी टी आई के लिए जयपुर नगर चले गए और 1998 से शासकीय शिक्षक एवं योग गुरू के रूप में जिला सारंगढ एवं रायगढ छत्तीसगढ मे निशुल्क सेवा दे रहे हैं। विगत ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 बिहार में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भाग लिए थे एवं वर्तमान में ऑल इंडिया मास्टर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से इवेंट 200 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल एवं इवेंट 50 और 100 मीटर स्प्रिंट में सिल्वर मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर में गौरवान्वित कर इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप थाईलैंड 2025-2026 के लिए क्वालिफाइड हुए हैं, विगत 14 वर्षों से हर दिन सुबह बरमकेला चांटीपाली में प्रत्येक सुबह हर दिन 6 बजे सिटी बजाकर छात्र छात्राओं को बुलाते है और योगाभ्यास कराकर चना,केला,बिस्किट,मुर्रा,मिक्सर इत्यादि खिलाते है ,ये नियमित ठंड, गर्मी, बरसात बारह माह सुबह नहीं तो शाम 2 घंटा देते आ रहे हैं जो अंचल के लोगों के लिए इस निस्वार्थ सेवा कर उन्हें आनंद की अनुभूति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest