सारंगढ़ विधानसभा में उतरी जांगड़े को सीट मिलने की संभावना


रायगढ़/राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा रविवार को शहर पहुंची, वे सर्किट हाऊस में जिले के रायगढ़, लैैलूंगा और धरमजयगढ़ से उम्मीदवारी कर रहे लोगों से वन टू वन चर्चा की और उनके बायो डाटा को कलेक्ट किया। खरसिया में सिर्फ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के अलावा किसी ने उम्मीदवार के लिए आवेदन नहीं किया है, ऐसे में पटेल का टिकट फाइनल समझा जा रहा है। इसी तरह धरमजयगढ़ सीट के लिए भी सौराज्य राठिया ने आवेदन किया, कहा जा रहा हैं कि वह चुनाव के लिए रुचि नहीं दिखा रहे है। रविवार को वह पहुंचे नहीं, ऐसे में धरमजयगढ़ से सिर्फ वर्तमान विधायक लालजीत राठिया से इंटव्यू दिए जाने के बाद उनके टिकट फाइनल समझा जा रहा है, वे जब डिसूजा को इंटव्यू दिए जाने के बाद बाहर निकले, तो बाहर पर खड़े कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बधाई देना शुरु कर दिया गया। हालांकि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सर्किट हाऊस नहीं पहुंचे थे। ऐसे में अब रायगढ़ और लैलूंगा विधानसभा में ही अधिक उम्मीदवार है, देर शाम तक इन्हीं का ही वन टू वन इंटरव्यू लिया गया। रायगढ़ में सबसे ज्यादा उम्मीदवार होंने की वजह से देर शाम तक वहां हुजूम लगा रहा।
राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने इसी माह की शुरुआत में जिन राज्यों में चुनाव होंने है। वहां पर सिक्रिनिंग कमेटी की घोषणा की थी, उसमें अजय माकन को छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इसी कमेटी में एल हनुमंथैया और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा भी शामिल है, कहा जा रहा हैं कि यहां से जो रिपोर्ट जाएगी। उसे स्क्रिनिंग कमेटी में रखा जाएगा, अभी ब्लॉक स्तर पर आवेदन लिए जाने के बाद उसे जिला कांग्रेस के माध्यम से पीसीसी तक पहुंचेगी। तीन- तीन नाम इसमें भेजे जाने की बात कही जा रही है, हालांकि इसके अलावा भी पार्टी के इंटरनल सर्वे में किसी की रिपोर्ट सामने आती हैं तो फिर उन्हें टिकट दिया जा सकता है।
वन टू वन चर्चा में पूछा, आपने संगठन में क्या किया – राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डिसूजा ने विधानसभा टिकट पाने के लिए इच्छुक आवेदको से वन टू वन चर्चा की गई। इसमें आवेदन देने वाले उम्मीदवार बकायदा अपना रेज्यूम बनाकर लाए हुए थे, डिसूजा ने एक-एक से सारी जानकारी लिए जाने के बाद उनका मोबाइल नंबर और नाम भी लिया । आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से डिसूजा ने पूछा कि आप संगठन में कब आए और क्या क्या काम किया, आपको टिकट क्यो दिया जाए। टिकट दिया जाता है तो आप वित्तीय मामलों कैसे संभालेगे, जैसे 4 से 5 सवाल पूछे गये।
रायगढ़ में सबसे ज्यादा 18 आवेदन आए है, इसमें से 2-3 लोग छोड़ बाकी सारे आवेदन करने वाले लोग इंटव्यू देने के लिए पहुंचे थे। लैलूंगा में भी विधायक चक्रधर सिदार, जयमाला सिंह, सुरेन्द्र सिदार, गुलापी सिदार और विद्यावति सिदार ने इंटव्यू दिया गया है। इनके सर्मथक भी काफी संख्या में सर्किट हाऊस में जमे हुए थे, ऐसे में काफी ज्यादा भीड़ देर शाम तक सर्किट हाऊस में जमी रही। ऐसे में अब लैलूंगा और रायगढ़ विधानसभा चुनाव में ही उम्मीदवारों पर फाइनल होना बचा है।
सरकार ने जनहित के काम किए है, इस बार 75 प्लस जीतेंगे- डिसूजा ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि जिस तरह राज्य सरकार ने साढ़े 4 सालों में काम किया है। उसे देखे जाने के बाद सरकार ने जनहित के कई काम हुए है, इसमें ऐसा लगता हैं कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह मुख्यमंत्री बोल रहे हैै। उसमें हमारी पार्टी 75 से अधिक सीटें जीतेंगी। उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा के सवाल पर उन्होेंने इसे पार्टी का इंटरनल मामला बताया , उसे सबके सामने कुछ नहीं कह सकते हैै। अभी सभी से पदाधिकारियों से लेकरके कार्यकर्ताओें से बातचीत करने का काम किया जा रहा है।
सारंगढ़ सीट से वर्तमान विधायक उत्तरी जांगड़े, गनपत जांगड़े, घनश्याम मनहर, पद्मा मनहर, अनिका विनोद भारद्वाज,विनोद भारद्वाज, सरिता मल्होत्रा, तुलसी विजय बसंत सहित 13 नेताओं ने आवेदन किया है। इसमें से संगठन के अनुसार कुछ नाम वापस ले लिया है, यहां पर उत्तरी जांगड़े, घनश्याम या पद्मा मनहर, अनिका विनोेद भारद्वाज जैैसे कुछ लोगों के बीच कड़ी टक्कर है।लेकिन उत्तरी जांगड़े अपने कार्यकाल में हमेशा जनता के बीच रहते हुए प्रभावशाली बनी हुई है।जिसके चलते सीट में कनवर्ट कर सकती है।



