कोलता समाज रायगढ़ संभागीय बैठक में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

रायगढ़/कोलता समाज रायगढ़ का संभागीय बैठक दिनांक 16-03-2024 दिन शनिवार को श्री रत्थुलाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष के अध्यक्षता में कोलता समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ (छ.ग.) में संपन्न हुआ जिसमें संभागीय कार्यकारिणी विस्तार ,संरक्षण सदस्य एवं सामुदायिक भवन संचालन समिति का विस्तार एवं गठन किया गया ।

जिसमें प्रिंट मीडिया, फेसबुक , व्हाट्सएप के माध्यम से विधिवत संभागीय अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया जो कि आने वाले 5 साल तक कोलता समाज को शिक्षा ,स्वास्थय ,राजनैतिक , व्यापारिक एवं सभी प्रकार से सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
कोठीखोल अंचल से नीलांद्री प्रधान को संरक्षण समिति सदस्य,सुवर्ण भोई मीडिया प्रतिनिधि, निलाकार साहू युवा प्रकोष्ठ संयोजक बनाए गए।



कोलता समाज की विकास संबंधित विभिन्न गतिविधियों को तेजी लाने और मजबूती बनाने के लिए संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार करना अध्यक्ष रथ्थु गुप्ता का बैठक का मुख्य उद्देश्य जो सफल हुआ।



