एक दिन पहले जारी होगी महतारी वंदन की पहली किस्त!

रायपुर/सुवर्ण कुमार भोई/पीएम मोदी 7 मार्च को  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आ सकते हैं जिसके लिए बालोद में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन के तहत कहा जा रहा है कि पीएम मोदी 7 मार्च को ही महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।



महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली किस्त जारी किए जाना तय किया गया था लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली किस्त अब 7 मार्च को जारी हो सकती है। इसके लिए राज्य के बालोद जिले में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोद आ सकते हैं,कहा जा रहा है कि अगर पीएम छत्तीसगढ़ दौरे पर नहीं आते हैं तो वर्चुअली इस प्रोग्राम में जुड़ेंगे और प्रदेश की महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। महिला बाल विकास विभाग बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है।



फाइनल लिस्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की 70 लाख 26 हजार 581 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 11 हजार 771 आवेदन फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है।

महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए इस रविवार को भी बैंक खुले थे। वहीं, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनका ज्वाइंट अकाउंट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest