छीच के जंगल मे आबकारी उपनिरीक्षक विकाश पाल सांडे की टीम को बड़ी सफलता,320 लीटर मदिरा बरामद

सारंगढ़:- आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आचार संहिता के पश्चात आज आबकारी विभाग द्वारा दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त सारंगढ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कनकबीरा थाना अंतर्गत छिच पानी के जंगल में अवैध शराब धड़ल्ले से बनाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर आबकारी आमला द्वारा कार्यवाही करते हुए 320लीटर मदिरा + लहान बाजार मूल्य = 110250/- इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण की सामग्री भी जप्त की गई। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक जितेश नायक,विकास पाल साण्डे,आबकारी मुख्य आरक्षक राधे गोविन्द पाण्डे,लाल सिंह कँवर, औऱ राजकुमार कश्यप के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest