आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र!… धान खरीदी पर बड़ा दांव खेल सकती है कांग्रेस






रायपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां लोग भी वादों को काफी गंभीरता से लेते हैं और किसने क्या वादा किया है उसका जिक्र भी करते हैं।

एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में 20 प्रमुख बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का घोषणा पत्र रविवार को जारी हो सकता है।हालांकि कांग्रेस विभिन्न मंचों से अब तक 17 घोषणाएं कर चुकी है।भाजपा के घोषणा पत्र को जवाबी टक्कर देने आज दोपहर 2 बजे तक 15 बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी करने वाली है।इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि धान खरीदी पर कांग्रेस बड़ा दांव खेल सकती है। घोषणा पत्र में स्वास्थ्य ,शिक्षा समेत महिलाओं और युवाओं पर फोकस रह सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest