लेंधरा राधामाधव मंदिर में 56 भोग का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बरमकेला/सुवर्ण कुमार भोई/लेंधरा राधा माधव मंदिर में छप्पन भोज महोत्सव का आयोजन अंचल के भक्त श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। जहां भगवान विष्णु के स्वरूप श्रीकृष्ण भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाकर भक्त प्रसाद ग्रहण करते है।

छप्पन भोग को लेकर पुराणों श्रीकृष्ण की कथा है जिसे लेकर भक्त इसका पालन करते है। एनएसएस टीम लेंधरा इकाई श्रमदान से कार्यक्रम व्यवस्थित रहा। वहीं अंचल के विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,विधायक प्रत्याशी भाजपा के शिवकुमारी चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों और भक्त श्रद्धालुओं से मंदिर की शोभा दुगुनी हो गई।भारत में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव हैं जो कि सार्वजनिक रूप से मनाए जाते हैं। लोग इस दिन भगवान के लिए 56 विशेष खाद्य पदार्थों की सूची तैयार करते हैं, जिन्हें छप्पन भोग भी कहा जाता है।

भोजन का यह व्यापक आयोजन अपने आराध्य के प्रति लोगों की अटूट भक्ति को दर्शाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पेय, अनाज, फल और सूखे मेवे, और मिठाइयाँ शामिल हैं। अपने इष्ट की आराधना में भक्त 56 विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाते हैं और उन्हें भगवान को भेंट करते हैं। इन सभी को एक विशिष्ट क्रम में परोसा जाता है, जिसमें पहले दूध की चीजें आती हैं, फिर नमकीन सामान और अंत में मिठाई। राधा माधव मंदिर के अध्यक्ष भूतनाथ पटेल ने सभी भक्त श्रद्धालुओं का अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।




