स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न

बरमकेला(सुवर्ण कुमार भोई)…राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का गोद ग्राम जोगनीपाली में सफल समापन हुआ।स्कूल के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी हेमलता डोलामणि मालाकार,सह प्रभारी साधना सिंह गांव के सरपंच सहित सभी ग्रामीणों की सहायता से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।शिविर में सात दिवस में स्वयं सेवकों ने नियमित गतिविधियों का पालन करते हुए अपने अभियान में ग्रामीणों को जागृत करने का प्रयास किए।इस सात दिवसीय शिविर में शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रमुख,राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक लोकेश्वर पटेल,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,जनप्रतिनिधि ,समाज सेवियों,कवि,मीडिया और अन्य प्रबुद्ध लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के मध्य रात्रिकालीन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ,युवा कवि कमलेश यादव की अगुआई में कवि आचार्य कीर्तन सूपकार,ओज कवि गुलशन खम्हारी,श्रृंगार रस कवित्री पूर्णिमा चौधरी,हास्य कवि जमुना जवान गोरा,ओज कवि साखी गोपाल पंडा,व्यंग्य कवि तेज राम नायक ने ग्रामीणों और स्वयं सेवकों के लिए कविता पाठ किया।
शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओड़िया संस्कृति से राष्ट्रीय सेवा योजना के उदेस्य पर आधारित गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।सरायपाली कनकलता चौहान की कुष्ठ गुरु, अंकुर साथर की प्रवचन,युवा कवि कमलेश यादव की कवि सम्मेलनी,छात्र छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक सुदामा चरित्र,पर्यावरण संरक्षण,प्लास्टिक का बहिष्कार,नशा मुक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाटक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में लेंधरा हॉयर सेकेंडरी की एन एस एस टीम कार्यक्रम प्रभारी बुद्धदेव मिश्रा,सह प्रभारी सरोज साहू अपने चार स्वयं सेवकों के साथ उत्साह वर्धन करने के लिए पधारे हुए थे।स्वयं सेवकों को विश्व हिंदू परिषद बरमकेला प्रखंड के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कॉपी पेन देकर व पूरी स्टाफ को पेन भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest