आदिवासी पंच व सरपंचो के उपर हो रहे अन्याय के खिलाफ मे उतरा सर्व आदिवासी समाज



सारंगढ़/सुवर्ण कुमार भोई/तहसील बरमकेला मे अंतर्गत कुछ हि महीनों मे तीन आदिवासी सरपंचो को अविश्वास प्रस्ताव मे  लाकर उन्हे  संविधानिक अधिकार से वंचित कर पद से विमुख किया गया है ।


इसी तारतम्य मे जब यह बात  सर्व आदिवासी समाज की संज्ञान मे लाई गई तो सर्व आदिवासी समाज इस प्रकार की घटना की घोर निंदा करते हुए जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौपकर न्याय की मांग करते हुए ज्ञापन दी गई और आने वाले दिनों मे अगर इस प्रकार की अन्य घटना घटित होती है तो सर्व आदिवासी समाज रोड पर उतरने मे कोई देर नही करेगी ।
आज दिनांक 11/03/2024 दिन सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने सैकड़ो की संख्या मे जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्टर धर्मेश साहू को यह ज्ञापन सौंपा ।।

इस ज्ञापन कार्यक्रम मे सर्व आदिवासी समाज से जिलाध्यक्ष रामनाथ सिदार जी खोलबहरा सिदार  पुष्पराज  बरिहा  आशाराम भोय सहदेव सिदार हृषिकेश भोय तेजराम सिदार पुरसोत्तम सिदार, पंचराम सिदार, कीर्तन विशाल  कीर्तन बरिहा ,खिरसागर सरपंच विजय सिदार सरपंच भागीरथी सिदार  एवं महिला शक्ति के साथ सैकड़ों की संख्या मे सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हो कर ज्ञापन सौपे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest