गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

सरगुजा । जिले के बतौली के मानपुर से गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ सोनोग्राफी करवाने के लिए अंबिकापुर पहुँची हुई थी। इसी दौरान घर जाते वक्त अंबिकापुर शहर के खरसिया नाका के पास फल दुकान के सामने गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया है।

अंबिकापुर शहर में दर्जनों सोनोग्राफी मशीन संचालित है। लेकिन ऐसे सभी संस्थानों में डिलिवरी का सही समय नही बताने की वजह से इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। जहा आज बतौली विकास खंड के मानपुर से एक परिवार गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ सोनोग्राफी करवाने के लिए अंबिकापुर पहुँचे हुए थे। जहाँ प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर के द्वारा डेट नही होने पर वापस घर जाने को कह दिया गया।

इधर घर जाते वक्त अंबिकापुर शहर के खरसिया नाका फल दुकान के सामने गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया है। वह स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा गर्भवती महिला और बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहरहाल इस तरह की लापरवाही ने शहर में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest