जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत झाल के अमृत सरोवर तटों पर गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

बरमकेला/जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत सभी अमृत सरोवर तटों पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर “विकसित भारत – जी रामजी योजना” के अंतर्गत चल रही योजनाओं एवं उनके उद्देश्यों के बारे में उपस्थित जनसमूह को विस्तार से जानकारी दी गई। द्वारा बताया गया कि यह योजना ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से देश को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
जनपद पंचायत बरमकेला द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।इस अवसर में सरपंच, पंच,सचिव एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest