शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा के रासेयो विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस रहा अति उत्साह वर्धक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सुवर्ण कुमार भोई)/शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा के सात दिवसीय विशेष शिविर गोद ग्राम सत्य महिमा पुरम आश्रम जीरा नाला के चतुर्थ दिवस का कार्यक्रम अति उत्साह पूर्ण रहा आज के दिवस में प्रतिदिन की भांति स्वयंसेवको द्वारा दिनचर्या का पालन करते हुए प्रातः योग प्राणायाम प्रभात फेरी के साथ दिन का प्रारंभ किया गया तत्पश्चात ग्राम सहजबहाल में परियोजना कार्य किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने सामुदायिक भवन विद्यालय भवन तालाब घाटों पचरी का स्वच्छता कार्य किया गया।

ग्राम में जन जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसमें गांव के नागरिकों ग्राम प्रमुखों का सहयोग रहा तत्पश्चात प्रातः दोपहर 12:00 बजे इस अंचल के एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कैट के अध्यक्ष रतन शर्मा तथा साथ में बुद्धदेव मिश्रा जो पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रहे हैं और जिनके द्वारा यह स्थल गोद लिया गया था उनका आगमन हुआ उनके आगमन से पूरे स्वयंसेवकों में उत्साह का संचार हो गया बुद्ध देव मिश्रा द्वारा एवं रतन शर्मा द्वारा स्वयमसेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित बातें एवं जीवन में अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए समाज में बदलाव लाने हेतु एवं आज के इस युग में डिजिटल इंडिया के माध्यम से डिजिटल साक्षरता एवं मेरे भारत के लिए युवा किस प्रकार तैयार हो उसके लिए संबोधित किया गया।

बुद्ध देव मिश्रा ने अपना ही गोद लिए हुए इस स्थल को अपना समझते हुए पुनः इस आश्रम हेतु समर्पित रहने का संकल्प लिया एवं सदस्यों को उत्साहित किया ।रतन शर्मा के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए मेडल एवं पानी बोतल प्रदान किया गया जिसको प्रकार स्वयंसेवक अत्यंत उत्साहित हुए ।आज के ही दिन हमारे जिला के जिला संगठक लोकेश्वर पटेल का भी आगमन हुआ उन्होंने भी स्वयमसेवको को जीवन में आगे बढ़ने एवं उच्च विचार रखने हेतु प्रेरणा दिया।

उनके साथ में आए हुए लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी उसत राम पटेल द्वारा भी संबोधित किया गया तत्पश्चात आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया के कार्यक्रम अधिकारी उदय सिंह मालाकार का भी आगमन हुआ उन्होंने स्वयसेवको को उपयोगी रासेयो मार्गदर्शन की बातें एवम विविध खेल गतिविधियो को सिखाया।बरमकेला अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उपाध्यक्ष सुवर्ण कुमार भोई के द्वारा भी स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को स्वयं सेवकों का समाज के प्रति एवं देश के प्रति कर्तव्य को बताते हुए सम्बोधित किए।

आज कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहु के मार्गदर्शन मे सहा कार्यक्रमअधिकारी कु .लक्ष्मी पटेल एवम सभी सन्योजको के द्वारा किया गया।उक्त जानकारी सोशल मीडिया सन्योजक सोमेश दास महन्त ने दी।



