स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में पालक शिक्षक मेगा बैठक

बरमकेला/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में पालक शिक्षक सम्मेलन बैठक का आयोजन जिलाधीश सारंगढ़ के निर्देशानुसार किया गया।प्राचार्य उग्रसेन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आरम्भ हुआ।स्कूल के व्याख्याता डोलामणि मालाकार, सोनसाय भगत,यशवंत सिंह द्वारा पालकों को चाय नाश्ते के स्वागत के पश्चात बैठक के उद्देश्य के के बारे में चर्चा किया गया ।व्याख्याता डोलामणि मालाकार ने पालकों से कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक एवं सर्वांगीण विकास कैसे हो ?पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल कैसे बनाया जाए?और घर का वातावरण, छात्र की दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सिखा? बच्चा बेझिझक कैसे बोलेगा? बच्चे को सार्वजनिक रूप से विचार व्यक्त करने का अवसर कैसे प्राप्त हो? बच्चों की पढ़ने के लिए घर में क्या लर्निंग कार्नर बनाया गया है?

बच्चे बस्ता रहित दिवस शनिवार को क्या – क्या गतिविधियों पर कार्य कर रहे हैं? बच्चों को स्वास्थ और पोषण कैसा मिल रहा है? बच्चों की जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र किसका -किसका बना है? बच्चों का आयुष्मान कार्ड कितने बने है? विशेष अवसर पर न्योता भोजन , प्रतियोगी परीक्षाओं पर और पॉक्सो एक्ट 2012 पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा किया गया । बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए पालको को दीक्षा एप, ई जादुई पिटारा और डिजिटल लाइब्रेरी को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने को कहा गया । व्याख्याता शिक्षक डोलामणि मालाकार ने सभी पालकों से सुझाव और विचार व्यक्त करने के लिए कहे जहां कुछ पालकों ने अपनी अपनी बात रखे।इस अवसर में स्कूल के शिक्षक और पालक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest