सेजेस डोंगरीपाली में आधार अपडेट, विद्यार्थीयो में उत्साह

बरमकेला(रूपानंद साहू/संवाददाता)/डोंगरीपाली सेजेस विद्यालय परिसर में आधार की अपडेट सेवा होने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।दरअसल आधार अपडेट के लिए आधार नामांकन केंद्र में विद्यार्थियों को लंबी कतार लगाने पड़ते हैं।आधार नामांकन के अगस्ती भोई द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में तीन दिवसीय शिविर रखा गया है जो कि पहले दिवस 40 विद्यार्थियों ने आधार अपडेट किए तो वहीं दूसरे दिन 35 विद्यार्थियों ने अपना आधार अपडेट करवाया। लेकिन एक समस्या विद्यार्थीयों के लिए अभी भी सरनेम,जन्मतिथि की सुधार जिला स्तर पर ही संभव है जो मुश्किल पैदा कर रहा है।स्पेलिंग सुधार या आधार अपडेट ग्राम पंचायत स्तर पर आधार केंद्रों पर हो जा रहा है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए नई फीस की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई हैं और 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक फिर से शुल्क में बदलाव किया जाएगा।
नई दरों के अनुसार, आधार सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। जो सेवाएं पहले 50 रुपये में मिलती थीं, उनकी कीमत अब 75 रुपये कर दी गई है। इसी तरह, जो सेवाएं पहले 100 रुपये की थीं, अब उनकी कीमत 125 रुपये होगी। वहीं, 2028 से शुरू होने वाले अगले चरण में 75 रुपये वाली सेवाओं का शुल्क 90 रुपये और 125 रुपये वाली सेवाओं का शुल्क 150 रुपये कर दिया जाएगा।
हालांकि, 5 से 7 साल के बच्चों और 15 से 17 साल के किशोरों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रहेंगे। 7 से 15 साल के बच्चों के लिए भी बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त किए जा सकेंगे। यह सुविधा UIDAI (यूआईडीएआई) की पहल के तहत दी जा रही है ताकि जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) लंबित मामलों की संख्या कम की जा सके। इसके अलावा, अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क लगेगा।




