स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली में वृक्षों का संवर्धन किया गया

डोंगरीपाली/बरमकेला/स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरी पाली में आज वृक्षों का संवर्धन वीरों का अभिनंदन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वृक्षा रोपण, मेंहदी, एवम राखी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

प्राचार्य उग्रसेन चौधरी के मार्गदर्शन से विद्यालय परिसर में छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया, छात्राओ के मध्य मेहंदी लगाने और राखी बनाने का प्रतियोगिता आयोजित हुआ जहां सभी ने अपनी अपनी श्रेष्ठता देते हुए कलाकारी दिखाए और मन भावन मेहंदी के फूल व राखी बनाए।

इस अवसर में प्राचार्य उग्रसेन चौधरी, सोनसाय भगत,यशवंत सिंह,मालाकार जी,मुकेश नायक,अमृत लाल बरिहा,संजय भोई, एनएसएस प्रभारी हेमलता मालाकार,साधना सिंह, शशीप्रभा पटेल,अनीता लकड़ा सहित अन्य शिक्षक छात्र छात्राएं शामिल रहे।




