नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्ची जन्म, शिक्षा विभाग में हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ अंतर्गत कोरबा जिले के वनांचल से एक सनसनीखेज सूचना आ रही है। जहां पोड़ी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा बालिका हॉस्टल में रहकर 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह जानकारी जब हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती रात्रि को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर बच्चे के बारे में पूछा। पूछने पर छात्रा ने अपनी संतान होने से इंकार कर दिया। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के

माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया तो छात्रा की मां ने बताया कि, उन्हें भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest